फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   asst engineer got imprisonment on taking bribe

रिश्वत लेने पर सहायक अभियंता को चार साल की सजा

Wed, 01 Mar 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Mar 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
asst engineer got imprisonment on taking bribe
- फोटो : file photo

सीबीआई कोर्ट ने रुड़की छावनी परिषद के पूर्व सहायक अभियंता शैलेंद्र भटनागर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में चार साल के कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। भटनागर छह माह पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उसने टेंडर का वर्क आर्डर जारी करने के नाम पर रिश्वत ली थी।

विज्ञापन


रुड़की स्थित भारत ट्रेडिंग कंपनी के  कर्मचारी मुकीम अहमद ने पांच अक्तूबर 2013 को सीबीआई को बताया था कि कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शमशाद की तरफ से रुड़की छावनी में हाई मास्ट लाइट के लिए टेंडर भरा गया था।
विज्ञापन


टेंडर निकलने के बाद सहायक अभियंता (सिविल) शैलेंद्र भटनागर वर्क आर्डर जारी करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सीबीआई ने प्राथमिक जांच में आरोप की पुष्टि के बाद ट्रैप के लिए टीम गठित की थी और छह अक्तूबर को आरोपी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सीबीआई कोर्ट में चालान पेश किया। सीबीआई के स्पेशल जज अनुज कुमार संगल की अदालत में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ लोक अभियोजक पंकज गुप्ता ने नौ गवाह प्रस्तुत किए। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर भटनागर को रिश्वत लेने का दोषी मानते हुए बुधवार को चार साल के कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed