फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assistant professor show his wife mms to son arrested

पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर बेटे को दिखाता था वहशी असिस्टेंट प्रोफेसर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:48 AM IST
assistant professor show his wife mms to son arrested
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

रुड़की में पत्नी से अश्लील हरकत करने वाले उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस को एक साल से आरोपी की तलाश थी।



सिविल लाइंस कोतवाली में एक महिला ने अपने असिस्टेंट प्रोफेसर पति के खिलाफ 18 मार्च 2017 को तहरीर देकर अश्लील हरकत करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बेटे को दिखाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।


तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी को संस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन

पहले किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर पीड़िता की बहन को भेजा

वहीं हल्द्वानी में भी कुछ दिन पहले किशोरी से दुष्कर्म करने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी के साथ किच्छा के एक गांव के राशिद ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था। करीब दो माह पहले उसने किशोरी का अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दिया। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से रुपये मांगने लगा।

इससे परेशान होकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद राशिद को पुलिस ने किशोरी के घर के आसपास घूमते समय गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बरेली से बीए कर रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed