फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assessment of properties built on barren land

Dehradun News: बंजर भूमि पर बनी परिसंपत्तियों का किया मूल्यांकन

Thu, 26 Dec 2024 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Assessment of properties built on barren land
कालसी। व्यासी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए विस्थापित किए गए ग्राम लोहारी में बंजर जमीनों पर बनी परिसंपत्तियों की पहचान के लिए तहसील प्रशासन की टीम ने अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव के विस्थापितों के साथ बैठक भी की। कालसी तहसीलदार चमन सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन की टीम ने जल विद्युत निगम के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने परियोजना के डूब क्षेत्र में आई बंजर श्रेणी की परिसंपत्तियों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ उनका अभिलेखों से मिलान भी किया। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि बैठक विस्थापितों के साथ चर्चा कर बंजर भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों का मूल्यांकन व परिसंपत्तियों के नंबर आदि की पहचान की गई। इस अवसर पर जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनमोहन बलोदी, सहायक अभियंता मनोज अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, बांध प्रभावित समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, दिनेश तोमर, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed