फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly session in gairsain

उत्तराखंड की राजनीति का केंद्र है गैरसैंण

Tue, 10 Jun 2014 04:19 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाल, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाल, देहरादून Updated Tue, 10 Jun 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
assembly session in gairsain

भौगोलिक तौर पर गैरसैंण उत्तराखंड के केंद्र में स्थित है, तो राज्य गठन से अब तक राजनीति का भी केंद्र रहा है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा से सटा है गैरसैंण
कहने को गैरसैंण गढ़वाल के चमोली जिले की तहसील है लेकिन कुमाऊं के अल्मोड़ा से सटे होने की वजह से गैरसैंण को लेकर पूरे उत्तराखंड की भावना एक सी दिखती है।

गैरसैंण का महत्व उत्तराखंड बनने से भी पहले का है। राज्य बनाने की मांग में शामिल अग्रणी संगठन उत्तराखंड क्रांति दल ने अस्सी केदशक में राज्य का जो खाका खींचा था उसमें गैरसैंण राजधानी के रूप में सामने आई थी।
विज्ञापन


गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए भी राजनीति होती रही है तो न बने इसकेपीछे भी राजनीति है। राज्य गठन के बाद मैदानी इलाकों का समावेश होने और मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए फौरी तौर पर देहरादून को राजधानी बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून राजधानी के तौर पर स्थापित हुई है और अब तक आठ मुख्यमंत्रियों की सरकारें यहीं से चली हैं। बावजूद गैरसैंण से लोगों की भावनाएं जुड़ी होने के चलते ही राजनैतिक दलों का अपनापन दिखता रहा है।

पहाड़ों से घिरे गैरसैंण में 1994 में उत्तराखंड क्रांति दल ने राजधानी की नींव का पत्थर भी लगा दिया था। 2012 में विजय बहुगुणा सरकार ने गैरसैंण में कैबिनेट की बैठक कर मैसेज देना चाहा।

आज शिलान्यास का पत्थर भी गायब

फिर पार्टी में एक गुट विशेष के दबाव में बहुगुणा ने वहां विधानभवन का शिलान्यास भी करा दिया। हालांकि बहुगुणा सरकार ने गैरसैंण में जिस स्थान पर विधानभवन के शिलान्यास का पत्थर लगवाया था आज वह पत्थर भी गायब है।

बहुगुणा ने इस मुद्दे को सुलझाना चाहा लेकिन विधानभवन का पेंच उनकी सरकार में और उलझ गया जब देहरादून के राजपुर में स्थायी विधानभवन की घोषणा हुई।

उत्तराखंड के राजनेताओं में एक तबका ऐसा भी रहा है जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रीष्मकालीन राजधानी की वकालत करता रहा है।

प्रदेश में राजधानी कहां बने इसे लेकर उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद ने दीक्षित आयोग का गठन किया था। आयोग के गठन को लेकर ही आठ बार उसका एक्सटेंशन किया। दीक्षित आयोग ने 2008 में अपनी रिपोर्ट सौंप थी।

उनकी रिपोर्ट में गैरसैंण को जनभावनाओं की दृष्टि से सबसे ऊपर जगह मिली थी। हालांकि आयोग ने देहरादून में भी दो जगह सुझाईं थीं जहां विधानभवन बनाने की बात कही गई थी।

दीक्षित आयोग का राजधानी के लिए देहरादून और गैरसैंण समेत कुल आठ प्रस्ताव मिले थे। प्रदेश में सरकारें बदलीं लेकिन कमोवेश सभी केएजेंडे में किसी न किसी रूप में गैरसैंण शामिल रहा।


हरीश रावत इशारे में यह तो जरूर कह रहे हैं कि पहले बहू आने दें फिर पोते की बात करें लेकिन सरकार की असल मंशा क्या इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।

कैबिनेट की बैठक या फिर टैंट में विधानसभा सत्र चलाना भावनाओं की कद्र नहीं बल्कि उन्हें भड़काने की तरह है। अगर सचमुच गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र चलाना है तो इसके लिए पहले ढांचागत सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed