फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly session: Amendment in qualification of land water and air sports experts in adventure tourism wing

उत्तराखंड: साहसिक पर्यटन विंग में थल, जल, वायु क्रीड़ा विशेषज्ञों की योग्यता में संशोधन, ऐसे होगी अब नियुक्ति

Thu, 29 Feb 2024 11:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 11:28 AM IST
सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में संविदा पर विशेषज्ञों की नियुक्ति होगी। विपक्ष के सवाल पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में जवाब दिया।

विज्ञापन
Assembly session: Amendment in qualification of land water and air sports experts in adventure tourism wing
पर्यटन मंत्री सतापल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए थल, जल और वायु क्रीड़ा विशेषज्ञों की योग्यता में संशोधन किया है। इन विशेषज्ञों की नियुक्ति संविदा पर की जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा कि थल क्रीड़ा विशेषज्ञ पद के लिए एक पर्वत का सफलतापूर्वक आरोहण 8000 मीटर ऊंचाई के स्थान पर 6000 मीटर निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से स्कीइंग में बेसिक, इंटरमीडिएट, एडवांस कोर्स, एमओआई क्वालीफाइड या स्कीइंग की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा करने के साथ जल क्रीड़ा गतिविधियों के कार्य करने संबंधी पांच वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


जल क्रीड़ा गतिविधियों का 5 वर्ष का अनुभव जरूरी

उन्होंने बताया कि जल क्रीड़ा विशेषज्ञ की शैक्षिक योग्यता स्नातक के साथ जल क्रीड़ा में बेसिक कोर्स, इंटरमीडिएट, एडवांस्ड कोर्स और क्याकिंग, रोइंग, कनोईंग, सेलिंग राफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर की किसी एक प्रतियोगिता में प्रतिभा के साथ जल क्रीड़ा गतिविधियों का 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2024: सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा, सात साल में 445 की मौत

इसी तरह वायु क्रीड़ा विशेषज्ञ की योग्यता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पायलट रैंकिंग प्राप्त होने के अलावा वायु क्रीड़ा में पैराग्लाइडिंग व 35 किलोमीटर एक्स कंट्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा पैरामोटर, हैंगग्लाइडिंग, माइक्रो लाइट, बलूनिंग एवं स्काई डाइविंग में से किसी एक में मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण और वायु क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन में 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed