फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly election Contenders went delhi

तारीख घोषित होने के बाद दावेदारों ने पकड़ी दिल्ली की राह

Thu, 05 Jan 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
assembly election Contenders went delhi
netaji

भाजपा और कांग्रेस से टिकट पाने के लिए दावेदारों ने अंतिम ताकत झोंक दी है। कई दावेदार अपने विधानसभा क्षेत्र छोड़ दिल्ली में डेरा डाल कर बैठ गए हैं, जबकि कुछ अपने सियासी गुरुओं के सहारे लाबिंग में जुटे हैं। संसदीय समिति तक जाने वाली अंतिम सूची में किसका नाम होगा, यह तय होना शेष है। संभावना है कि 12 जनवरी तक भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर देगी, जिसमें 40 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। जिन सीटों पर विवाद की स्थिति या पार्टी कमजोर दिख रही है, उनके लिए दूसरी लिस्ट का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


पार्टी के सर्वेक्षण और चुनाव व प्रदेश प्रभारियों की रिपोर्ट के साथ विधानसभाओं की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोपनीय रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अलग अलग सूचियां और रिपोर्ट होने के बाद अंतिम सूची में किस वरिष्ठ नेता का दखल अधिक होता है, यह स्पष्ट नहीं है। वर्ष 2012 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी की चली थी, लेकिन इस बार प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का टिकट वितरण में ज्यादा दखल नहीं दिख रहा है। सूत्रों की माने तो इस बार महामंत्री संगठन रामलाल, सहमंत्री संगठन शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के सहमति टिकटों में अहम रहेगी, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष और सांसदों की सीमित भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


6 को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
भाजपा की नई दिल्ली में 6 और 7 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड समेत अन्य चार राज्यों के चुनाव पर पार्टी नेतृत्व चर्चा करेगा। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी जबकि दूसरे दिन सदस्य भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के चलते बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन होना तय है। बैठक में आमंत्रित नहीं होने के बाद भी प्रदेश के कई नेता अपनी टिकटों के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ और महिला सम्मेलन आज से
भाजपा अपने प्रचार के दूसरे चरण में आयोजित होने वाले यूथ और महिला सम्मेलन गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। सम्मलेनों में शामिल होने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 12 जनवरी तक चलने वाले सम्मेलनों में केंद्रीय नेताओं का 8 के बाद ही आना शुरू होगा। अभी तक किसी बड़े नेता का नाम तय नहीं हुआ है।

कांग्रेस पार्टी में टिकट की जोड़तोड़ के लिये देहरादून में जुटे ज्यादातर दावेदार दिल्ली कूच कर गए हैं। दिल्ली में कुमारी शैलजा वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तीन-तीन नामों के पैनल तय होने हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान इस हफ्ते प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकता है। दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री ने भी संकेत दिये कि 50 से ज्यादा सीटों पर उतारे जाने वाले प्रत्याशियों पर सहमति बन चुकी है।

बहरहाल,  बूथ स्तर पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं के नाम मांगे जाने के फार्मूले से दावेदारों की संख्या घटकर 200 रह गई है। लेकिन चुनाव समिति के लिये अब भी ये संख्या टेंशन में डालने वाली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दावेदारों के नामों को लेकर प्रदेश चुनाव समिति के स्तर पर होने वाली कसरत तकरीबन पूरी हो चुकी है। अब कुमारी शैलजा वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन नामों पर विचार होना है। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार को कमेटी की बैठक हो सकती है।


मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी दिग्गज दिल्ली कूच कर चुके हैं। बड़ी संख्या टिकट के दावेदारों ने भी दिल्ली का रुख कर लिया है। वे सभी जंतर-मंतर में मुख्यमंत्री के धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक,, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दो या तीन नामों का पैनल तय होगा। इस पैनल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा। ये समिति ही प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed