{"_id":"601fffa78ebc3e4c810c111a","slug":"assembly-election-2022-bjp-mission-2022-road-map-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : भाजपा का मिशन 2022 का रोडमैप तैयार, चिंतन शिविर में लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : भाजपा का मिशन 2022 का रोडमैप तैयार, चिंतन शिविर में लगेगी मुहर
Sun, 07 Feb 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने मिशन 2022 का रोडमैप तैयार कर लिया है। रोड मैप तैयार करने की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में गठित समिति को सौंपी गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
अब 19 फरवरी से प्रस्तावित रामनगर के मरचूला में पार्टी के चिंतन शिविर में इस रोडमैप पर मुहर लगेगी। चिंतन शिविर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप ने पांच सदस्यीय समिति को 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार करने का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
समिति में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार और राजेंद्र भंडारी तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत शामिल थे। समिति ने अलग अलग बैठकों में विधानसभा को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में विपक्ष की रणनीति को पार्टी कैसे नाकाम करेगी? पार्टी जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएगी? कौन-कौन से मुद्दे पार्टी को चुनाव में फायदा दे सकते हैं? केंद्र और राज्य सरकार की वे कौन सी योजनाएं, कल्याणकारी कार्यक्रम और फैसलें हैं, जिन्हें जनता के बीच में ले जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सकता है। किसान और जवान यानी खेती, किसानी और सैना और सैनिकों से जुड़े विषय पार्टी के सबसे प्रमुख मुद्दों में शामिल होंगे।
चिंतन शिविर में होगी रोडमैप पर चर्चा
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार किए गए रोडमैप को चिंतन शिविर की बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। इस पर पार्टी के प्रमुख शीर्ष नेताओं के सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों के आधार रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा।
चिंतन शिविर में 35 प्रमुख नेता होंगे शामिल
19 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के करीब 35 प्रमुख नेता शामिल होंगे। इनमें केंद्र से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर, प्रदेश संगठन महामंत्री, दोनों प्रदेश महामंत्री, पांचों सांसद, राज्य सभा सांसद, वरिष्ठ मंत्री जो कोर ग्रुप में शामिल समेत कुल 35 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
पूरी तरह से गोपनीय होगा चिंतन शिविर
भाजपा का यह चिंतन शिविर पूरी तरह से गोपनीय होगा। इसमें होने वाली चर्चा में केवल शीर्ष नेताओं को ही शामिल होने की अनुमति होगी। चर्चा के बाद जो रोडमैप फाइनल होगा, उसे सांगठनिक नेटवर्क में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया जाएगा।