फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly election 2022: 62 percent people of Uttarakhand said that Aam Aadmi Party fought in all 70 seats

विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड के 62 फीसदी लोगों ने कहा सभी 70 सीटों पर लड़े आम आदमी पार्टी

Fri, 21 Aug 2020 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Aug 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2022: 62 percent people of Uttarakhand said that Aam Aadmi Party fought in all 70 seats
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी। पार्टी की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में 62 फीसदी लोगों ने पार्टी को चुनाव लड़ने की आवश्यकता जताई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


दून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने उनकी इस घोषणा को दोहराया। सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मोहनिया ने कहा कि 20 साल तक भाजपा और कांग्रेस के शोषण का शिकार हुई जनता अब आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन



दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विकास की एक नई इबारत लिखी है। मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों को अपग्रेड करने की उनकी योजना की दुनियाभर में सराहना हुई है और दिल्ली की आबादी को इसका लाभ भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में जनता के सहारे चुनाव लड़ा जाएगा

दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार की कमी से पैदा हुआ पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी स्कूल कॉलेजों में अच्छी शिक्षा का अभाव तीन प्रमुख समस्याएं हैं, जिससे दिल्ली की तर्ज पर निपटा जाएगा।

राज्य में आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अनियंत्रित विकास, अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार और प्रकृति से खिलवाड़ जैसे मुद्दों पर पार्टी मुखर रहेगी।

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जनता के सहारे चुनाव लड़ा जाएगा और जनता ही पार्टी के लिए पैसा और वोट मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed