फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assault over dispute regarding overcharging at liquor

Dehradun News: ठेके पर ओवर रेटिंग के विवाद में मारपीट

Wed, 16 Sep 2026 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 16 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Assault over dispute regarding overcharging at liquor
पटेलनगर में मंडी के पास शराब ठेके पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। ग्राहकों का आरोप है कि ठेके के कर्मचारी बियर के असल दाम से ज्यादा वसूल रहे थे। ओवररेटिंग के इस विवाद में कर्मचारियों ने मारपीट की। उधर, कर्मचारियों ने भी पुलिस को शिकायत की कि वहां आए दो युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की और शराब की बोतलें व अन्य सामान तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। एसएचओ पटेलनगर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि एक मामले में स्थानीय निवासी प्रदीप ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह ठेके पर बियर लेने गए थे। कर्मचारियों ने इसके अधिक दाम वसूलने चाहे तो उन्होंने विरोध किया। इस पर ठेके के पांच कर्मचारियों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट की गई जिसके कारण उनके सिर में चोट आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ लोग दो युवकों को ठेके के अंदर खींचते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, ठेके के कर्मचारी अमित रावत ने शिकायत की है कि वहां इशांत चंचल और कपिल नाम के दो युवकों ने विवाद किया था। ठेके के अंदर घुसे और उन्हें बंधक बनाया। आरोप है कि दोनों ने वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए एक दिन की बिक्री के पैसे देने की मांग की। एसएचओ राठौर ने बताया कि इन दोनों शिकायतों के आधर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। ठेके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed