फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Assam Rifles jawan died at Home during leave

चंपावत: छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sun, 01 Mar 2020 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles jawan died at Home during leave
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के चंपावत में छुट्टी में घर आए असम राइफल्स के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को टनकपुर शारदा तट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। असम राइफल्स के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेना मेडल प्राप्त रिटायर्ड सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा, सचिव खड़क चंद समेत कई लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए।

विज्ञापन


पचपकरिया निवासी 11 असम राइफल्स का जवान प्रेम कुमार 22 फरवरी से एक माह का अवकाश लेकर घर आया था। गत शनिवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे खटीमा अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां से परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। प्रेम कुमार के पिता रामी चंद भी पूर्व सैनिक रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी, पुत्र मिनाल चंद और पुत्री ममता को छोड़ गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी समेत अनेक ग्रामीणों ने जवानों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed