फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asking for one lakh due to compulsion, now refusing to give

Dehradun News: शिक्षिका ने मजबूरी बता मांगे एक लाख रुपये, अब देने से इन्कार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Asking for one lakh due to compulsion, now refusing to give
छात्र के परिजनों से एक महिला शिक्षक ने मजबूरी बताकर एक लाख रुपये उधार लिए। मांगे तो समय दिया और अब दुर्व्यवहार कर रही है। छात्र के परिजनों ने महिला के पति से भी रुपये वापस मांगे, लेकिन वह भी गाली-गलौज कर रहा है। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा ज्योतिका शंखधर निवासी हिंदू नेशनल स्कूल के पास के खिलाफ दर्ज किया गया है। ज्योतिका भंडारी बाग निवासी अंजली गुप्ता के बेटे को ट्यूशन पढ़ाती हैं। अंजली का कहना है कि ज्योतिका ने गत फरवरी में उनके बेटे के फोन पर फोन किया था। ज्योतिका ने कहा था कि वह इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उनके पास अपने बेटे की फीस भरने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने एक लाख रुपये की जरूरत बताई। इस पर अंजली ने अपने किसी परिचित से एक लाख रुपये लिए और ज्योतिका को 42,500 रुपये गूगल पे कर दिए। इसके बाद 57,500 रुपये उन्हें नकद दे दिए।
विज्ञापन




ज्योतिका गुरु रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। अंजली ने उनसे अपने पैसे मांगे तो उसने देने से साफ इन्कार कर दिया और गाली गलौज पर उतारू हो गई। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed