फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Asked for loan installment sent goons to Kidnap bank manager

Dehradun Crime: लोन की किश्त मांगी तो गुंडे भेजकर बैंक मैनेजर को उठवाया, दी जान से मारने की धमकी

Tue, 25 Jul 2023 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 25 Jul 2023 10:53 AM IST
सार

आरोप है कि मदन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। ढौंढियाल ने बताया कि अगले दिन वह बैंक शाखा में अपने केबिन में बैठे हुए थे। दोपहर के समय सात-आठ युवक गार्ड को धक्का देते हुए बैंक में घुस गए।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Asked for loan installment sent goons to Kidnap bank manager
बैंक प्रबंधक को उठवाया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बैंक प्रबंधक ने लोन की किश्त चुकाने को फोन किया तो आईटीआई गुजराड़ा मान सिंह के इंस्ट्रक्टर (प्रोफेसरियल रैंक से नीचे का शिक्षक) ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं अगले दिन सात-आठ गुंडों को भिजवाकर बैंक प्रबंधक को शाखा से ही उठवा लिया गया। वहां हथियार के दम पर उनसे चार बार माफी मंगवाई गई। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गुजराड़ा मान सिंह स्थित केनरा बैंक की शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ ढौंढियाल ने राजपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गत 21 जुलाई को आईटीआई गुजराड़ा के इंस्ट्रक्टर मदन नौटियाल को फोन कर लोन की किश्त जमा करने को कहा था।
विज्ञापन


Chamoli Accident:  तीन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सुरक्षित नहीं होने की बात आई सामने, बिजली आपूर्ति की गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मदन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। ढौंढियाल ने बताया कि अगले दिन वह बैंक शाखा में अपने केबिन में बैठे हुए थे। दोपहर के समय सात-आठ युवक गार्ड को धक्का देते हुए बैंक में घुस गए।

शोर सुनकर ढौंढियाल केबिन से बाहर आ गए। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने कहा कि उसने 11 हत्याएं की हैं। एक और हत्या करने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद युवक जबरदस्ती उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान सभी कर्मचारी और ग्राहक यह सब देख रहे थे।

ढौंढियाल ने बताया कि युवक उन्हें आईटीआई में प्रिंसिपल के ऑफिस में ले गए। वहां मदन नौटियाल पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही नौटियाल ने उन्हें गालियां दीं। इस बीच एक युवक ने अपनी जेब से हथियार निकाला और नौटियाल से माफी मांगने को कहा। आरोपियों ने उनसे तीन-चार बार पैर पकड़कर माफी मंगवाई और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

अप्रैल में लिया था पर्सनल लोन, नहीं चुकाई एक भी किश्त
आरोपी मदन नौटियाल ने केनरा बैंक से अप्रैल 2023 में 4.98 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। इसकी उसने अभी तक एक भी किश्त नहीं चुकाई थी। बैंक उस पर लगातार किश्त अदा करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed