फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   asian development bank carelessness big problem for public

एडीबी की नींद ने छीना दूनवासियों का चैन

Mon, 04 Jul 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
asian development bank carelessness big problem for public
asian development bank carelessness - फोटो : amar ujala

एडीबी के कारनामों ने दूनवासियों के दिन का चैन और रातों की नींद छीन ली है। नगर निगम, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और प्रभावित लोगों के कहने के बावजूद एडीबी ने बारिश से पहले टूटे-फूटे और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सुस्ती बरती।

विज्ञापन


परिणाम स्वरूप मानसून आने पर अब एडीबी अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए हैं। लगातार दो दिन की बरसात ने हालत बद से बदतर कर दिया है।

कांवली क्षेत्र, शांभवी कालोनी, जीएमएस रोड, इंदिरा नगर गढ़वाली कालोनी, लाला काशीनाथ मार्ग खुड़बुड़ा, काली मंदिर कालोनी एंकलेव, कांवली मार्ग, प्रियदर्शनी एंकलेव, विजय कालोनी, यमुना कालोनी कौलागढ़, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर और बल्लूपुर रोड में एडीबी ने कई काम किए। लेकिन सड़क को ज्यों का त्यों छोड़ दिया।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तो काम भी अधूरे छोड़ दिए गए। एडीबी के अधिकारियों की सुस्त और लापरवाह कार्यप्रणाली से पीड़ित लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।

जेसीबी भेजने को मांग रहे पैसे 
जीएमएस रोड स्थित प्रियदर्शनी एंकलेव में महीनों से सड़कें बदहाल हैं। बारिश होने पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। कालोनी में तीस घर हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। कालोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र लखेड़ा और सचिव कृष्ण कुमार नरूला का कहना है कि पहले तो महीनों तक एडीबी अफसरों ने हमारी सुनी नहीं। अब बारिश से यहां सड़क बदहाल हो गई है। जेसीबी भेजने के लिए धनराशि की मांग की जा रही है। एडीबी किस मद में पैसा वसूल रही है यह समझ से परे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक हो गई हैं सड़कें 
बहल चौक, आर्य नगर, बलबीर रोड (देना बैंक के पास) में आर्य नगर से डीएल चौक तक का मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्रवासी पूनम ममर्गाइं, अमीषा रावत, रोमिल भटकोटी, सुखविंदर सिंह, हरजीत चौधरी का कहना है कि वे लोकनिर्माण से शिकायत करते करते थक गए लेकिन कुछ नहीं हो रहा।  


राजीव नगर कंडोली का टूटा पुश्ता 
राजीव नगर कंडोली में पुश्ता टूटने से बस्ती के लोग दहशत में हैं। दो दिनों की बारिश ने ही पुश्ता तोड़ दिया है। इससे लोगों में डर बना हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पास की भगत सिंह कालोनी में दो बच्चियां डूब गई थीं। इस पर भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। इसी तरह राजीव नगर में सड़क टूटने से भी कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। 

Published by : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed