यहां होने जा रही है एशिया की सबसे लंबी साइकिल रेस, रजिस्ट्रेशन करें एेसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार एशिया की सबसे लंबी माउंटेन साइकिल रेस ‘उत्तराखंड हिमालयन माउंटेन ट्रैक बाइकिंग -2017’ का आगाज आठ अप्रैल को नैनीताल से होगा।
यह साइकिल रेस प्रदेश के आठ जिलों से होकर गुजरेगी। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया इसका रूट तय करेगा। प्रतिभागी 28 फरवरी से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर रैली के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रेस में शामिल होने से पहले उन्हें आठ अप्रैल को नैनीताल में प्री-क्वालिफाइंग दौर से गुजरना होगा।
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 2015 में पहली बार माउंटेन ट्रैक बाइकिंग (एमटीबी) रैली का आयोजन किया गया था। इस बार यह तीसरी बार आयोजित की जाएगी। रैली नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जनपद से होकर गुजरेगी।
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा रूट
प्रतियोगिता का समापन 16 अप्रैल को देहरादून या मसूरी में होगा। 27 फरवरी तक साइकिल रेस के लिए रूट तय कर लिया जाएगा, जो 28 फरवरी को पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए माउंटेन साइकिल और व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया में होना अनिवार्य है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) के डायरेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर आरके जोशी के मुताबिक यह रैली एशिया की सबसे लंबी माउंटेन बाइकिंग है। 2016 में इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों ने 628 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस बार यह दूरी कितनी होगी यह 27 फरवरी को तय कर लिया जाएगा।