फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asees Brar became the star of the tournament by winning singles and doubles

Dehradun News: असीस बरार सिंगल-डबल जीतकर बनीं टूर्नामेंट स्टार

Sat, 22 Nov 2025 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Asees Brar became the star of the tournament by winning singles and doubles
- देहरादून में पहली बार आयोजित हुआ एआईटीए अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। अखिल भारतीय टेनिस संघ के माध्यम से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में नेशनल सीरीज अंडर-12 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 89 रोमांचक मुकाबले खेले गए जिनमें अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए असीस बरार ने टूर्नामेंट स्टार का खिताब अपने नाम किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से आए 45 बालक और 24 बालिकाओं ने सिंगल्स व डबल्स वर्ग में अपने खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग डबल्स में असीस बरार व चौधरी मीरा सिंह ने फाइनल मुकाबले में सर्वी जाफरैन और त्याखी लाठर को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग डबल्स में ईथन लाहोटी और रियान नंदनकर की जोड़ी ने आरिव गुप्ता और कनिष्क की जोड़ी को पराजित करके चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

बालिका सिंगल्स में असीस बरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौधरी मीरा सिंह को फाइनल हराकर दूसरा खिताब भी अपने नाम किया। बालक सिंगल्स में हारिस खान ने फाइनल में ईथन लाहोटी को मात देकर चैंपियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में असीस बरार ने सिंगल्स और डबल्स में जीत हासिल की और ईथन लाहोटी ने भी दोनों वर्गों के फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आयोजन की सफलता को देखते हुए अगले वर्ष से यह टूर्नामेंट देहरादून के वार्षिक खेल कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बनेगा। प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी आईटीएफ प्रमाणित और एआईटीए के वरिष्ठ अधिकारी एंटन डिसूजा ने संभाली जो कि 2005 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। समापन अवसर पर स्कूल के चेयरमैन ओम पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed