फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As soon as the lace is decorated on the arm, you become a gentleman

Dehradun News: बाजू पर फीती सजते ही बन बैठे लाट साहब

Sat, 05 Aug 2023 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
As soon as the lace is decorated on the arm, you become a gentleman
बाजू पर तीन फीती क्या सजी, पुलिसकर्मी खुद को साहब समझने लगे। पदोन्नति की ऐंठ में वे अपने साथी कर्मचारियों तक से ठीक बर्ताव नहीं कर रहे। थानों में हेड मोहर्रिर और मालखाना मोहर्रिर के तौर पर तैनात कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी भी ठीक से नहीं करने की शिकायतें आई हैं।ऐसे में आईजी रेंज ने सभी पुलिस कप्तानों को ऐसे कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई नहीं सुधरता तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


पिछले साल प्रदेश में एएसआई के पद सृजित किए गए थे। उस वक्त हेड कांस्टेबल रहे कर्मचारियों के कंधे पर दो स्टार सजा दिए गए। अब उन्हें विवेचनाएं भी दी जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठता के आधार पर खाली हुए हेड कांस्टेबलों के पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत हो गए। इनकी बाजू पर तीन फीतियां सज गईं। थानों में हेड मोहर्रिर और मालखाना मोहर्रिर के रूप में ड्यूटी लगा ली गई। लेकिन, अब ये कर्मचारी उन कांस्टेबलों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं जिन्हें पदोन्नति नहीं मिली है।
विज्ञापन


सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ये बातें आईजी के संज्ञान में आई हैं। लिखा है कि ये कर्मचारी थाना कार्यालय की दिन-रात की रोटेशन ड्यूटी भी ठीक से नहीं कर रहे हैं। ड्यूटी को लेकर सामंजस्य न होने से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने पिछले दिनों ऐसे कर्मचारियों को अनुशासन में लाने के लिए सातों जनपदों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं। आईजी ने कहा है कि इस तरह के व्यवहार से वैमनस्य और दुर्भावना की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में अधिकारी लगातार निगरानी करें। तय समय पर सीओ व अन्य राजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उन्हें अनुशासन के साथ काम करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed