{"_id":"65cd2fd2c147aa0ae1003fe6","slug":"as-soon-as-february-starts-every-loving-couple-dehradun-news-c-5-1-drn1030-350314-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गिफ्ट देकर किया प्यार का इजहार, साथ रहने के वादे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गिफ्ट देकर किया प्यार का इजहार, साथ रहने के वादे किए
विज्ञापन
Iप्रेमी जोड़ों ने मनाया वैलेंटाइन डे, मंदिरों में किए भगवान के दर्शनI
फरवरी की शुरुआत होते ही वैलेंटाइन डे का इंतजार हर प्रेमी जोड़े को रहता है। एक सप्ताह पहले से ही वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। बुधवार को प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन डे मनाया। इन दौरान एक दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया और साथ रहने के वादे भी किए। बुधवार सुबह से ही बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। होटल रेस्टोरेंट से लेकर गिफ्ट की दुकान पर भी प्रेमी जोड़े नजर आए।
इस बार का वैलेंटाइन डे और भी खास रहा क्योंकि इस दिन वसंत पंचमी का त्योहार भी एक साथ मनाया गया। वैलेंटाइन डे और वसंत पंचमी का त्योहार एक साथ आने से इस बार प्यार का रंग केवल लाल ही नहीं पीला भी हो गया। वैलेंटाइन डे पर बाजारों में गुलाब के फूल और बुके की मांग अधिक रही। जो गुलाब 15 रुपये में बिक रहा था उसकी कीमत 50 रुपये हो गई। यही नहीं, बाजार में हर चीज की कीमत के दाम भी बढ़ गए।
Iमंदिरों में दर्शन करने पहुंचे प्रेमी जोड़ेI
वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़ों ने मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दून के टपकेश्वर मंदिर और साईं मंदिर, काली माता मंदिर आदि में भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा दून के पर्यटन स्थल माल देवता, एफआरआई में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
Iपेड़ों को लोहे की जालों से मुक्त कर मनाया ग्रीन वैलेंटाइन डेI
प्यार के माहौल में सीएफजीडी के सदस्यों ने वैलेंटाइन डे और वसंत पंचमी पर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम उजागर किया है। सीएफजीडी के सदस्यो ने हाथीबड़कला के सड़क किनारे लगे पेड़ों को पर लोहे के जालों से मुक्त किया है। सदस्यों ने लोहा काटने वाली मशीन से पेड़ों के चारों ओर लगे लोहे की बाड़ को काट दिया। यह बाड़े पेड़ों को निराश्रित पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए थे। लेकिन समय के साथ-साथ ये बाड़ पेड़ों के विकास के आड़े आ रहे हैं। इससे पेड़ों का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है। इस दौरान मौजूद लोगों ने बाड़ों से मुक्त हुए पेड़ों पर गुलाबी दिलों वाला धागा बंधा। इसके साथ ही वन विभाग के अफसरों ने निकाले गए बाड़ों का जिम्मा अपने हाथों में लिया है।