Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artificial intelligence can change hotel industry face discussion on challenges and future Uttarakhandtourism

Uttarakhand: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बदल सकती है होटल उद्योग की सूरत, पर्यटन की चुनौतियों व भविष्य पर मंथन

Wed, 01 May 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 May 2024 02:22 PM IST
सार

9वें हरानी कान्क्लेव में होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। इस दौरानउत्तराखंड में पर्यटन की चुनौतियों व भविष्य पर भी मंथन हुआ।

विज्ञापन
Artificial intelligence can change hotel industry face discussion on  challenges and future Uttarakhandtourism
मीटिंग ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से पर्यटन खासतौर से होटल इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं। होटल में रूम मैनेजमेंट से लेकर उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं, भोजन विकल्पों आदि की पूरी जानकारी एआई के माध्यम से कम खर्च व कम समय में दी जा सकती है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इंडिया के 9वें हरानी कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने ये बात कही।

विज्ञापन

कॉन्क्लेव का शुभारंभ पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक उत्तर राजेंद्र कुमार सुमन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चारधाम सीजनल यात्रा है। हमें इसके बाद के पयर्टन गतिविधियों पर फोकस करना होगा। राज्य में एडवेंचर डेस्टिनेशन विकसित होने चाहिएं। विंटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाए। वाइब्रेंट विलेज भी पर्यटन को बढ़ावा देने का बड़ा कारक बनेंगे।

विज्ञापन


कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर सत्र हुआ, जिसका संचालन हरिश्चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि चैटबॉट होटल इंडस्ट्री को काफी मदद कर सकता है। टूरिस्ट को रूम फेस, केटरिंग, फूड प्रायोरिटी आदि की जानकारी एआई से मिल सकती है। संजय सूद ने कहा कि एआई से होटल में रूम मैनेजमेंट तो हो सकता है लेकिन इसके खर्च को भी देखना होगा। विशेषज्ञ राहुल सिंह ने कहा कि एआई से जहां सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटकों की प्राइवेसी पर भी चिंतन करने की जरूरत है। जसप्रीत सिंह ने भी डाटा प्रोटेक्शन की वकालत की।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टूरिस्ट स्पॉट के विकल्पों को देखने की जरूर
कॉन्क्लेव के दौरान पहले देखो अपना देश, चलो उत्तराखंड सत्र में आए विशेषज्ञों का कहना था कि चारधाम यात्रा अब पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर डाल रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश ओबरॉय ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम के अलावा पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। महेंद्र घिल्डियाल ने कहा कि चारधाम की तरह अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पंजीकरण की प्रक्रिया होगी, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को सहूलियत होगी। मनु कोचर ने कहा कि मसूरी, नैनीताल में ज्यादा भीड़ होने पर अन्य पर्यटन स्थलों के विकल्प भी ऑनलाइन बताए जाने चाहिएं। दूसरे टूरिस्ट स्पॉट के विकल्पों को देखने की जरूरत है। इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों में होटलों को पुरस्कृत किया गया।

वाइब्रेंट विलेज प्रोत्साहन को जून से अभियान
पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि जून से अक्तूबर माह के बीच वह उत्तराखंड के वाइब्रेंट विलेज में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। बताया कि टूर ऑपरेटर्स को भी ग्रुप में वाइब्रेंट विलेज तक ले जाया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय त्यौहारों, मेलों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में इससे बूम आएगा।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: इस बार नए आस्था पथ से बदरीनाथ तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

उत्तराखंड में चल रहे फर्जी होटल मैनेजमेंट संस्थान

पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में फर्जी होटल मैनेजमेंट संस्थान संचालित हो रहे हैं। यह युवाओं को बरगलाकर, हसीन सपने दिखाकर फर्जी डिग्री दे रहे हैं, जिससे इस उद्योग में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस ओर प्रयास कर रही है। युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। वे गली-मोहल्लों के बजाए मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही एचएम करें। वहीं, मंत्रालय आईएचएम के माध्यम से छह दिवसीय स्किल टेस्टिंग प्रोग्राम भी संचालित कर रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी होटल उद्योग से जुड़े लोग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed