फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Article 15 Movie show Ban after Ruckus in haridwar and roorkee 

आर्टिकल-15 पर बवाल, ब्राह्मण समाज ने हरिद्वार में बंद कराया शो, रुड़की में फिल्म के प्रदर्शन पर बैन

Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रड़की/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रड़की/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Article 15 Movie show Ban after Ruckus in haridwar and roorkee 
आर्टिकल-15 फिल्म को लेकर पुलिस से बहस करते ब्राह्मण समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

आर्टिकल-15 फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हरिद्वार और रुड़की में बवाल हो गया। ब्राह्मण समाज के लोगों के विरोध को देखते हुए रुड़की में फिल्म आर्टिकल-15 के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एएसडीएम ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सिनेमा हॉल मालिकों को अग्रिम आदेशों तक फिल्म का प्रदर्शन न करने के आदेश जारी कर दिए। लिहाजा शुक्रवार को आरआर सिनेमा और नीलम टॉकिज में आर्टिकल-15 के शो नहीं चले।
विज्ञापन


शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने एएसडीएम रविंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि फिल्म आर्टिकल-15 के कुछ दृश्यों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में प्रदर्शन कर बंद कराया ‘आर्टिकल-15’ का प्रसारण

फिल्म में जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने रुड़की के सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

एएसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर फिलहाल रोक लगाई जाए। 

वहीं, फिल्म ‘आर्टिकल-15‘ का विरोध कर रहे संगठनों ने सिडकुल स्थित सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया। फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सिनेमा हॉल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री ब्राह्मण सभा, परशुराम सेना तथा अन्य संगठनां के प्रतिनिधि सुबह से ही सिनेमाहॉल में पहुंच गए थे। इस दौरान श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि फिल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। फिल्म में ब्राह्मण और महंतों के नाम लेकर बदनाम किया गया है। श्री ब्राह्मण सभा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने देश भर के सिनेमा मालिकों से अपील की कि इस फिल्म का प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि देशभर में फिल्म का प्रसारण पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेंसर बोर्ड ने फिल्म का प्रसारण नहीं रोका तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। परशुराम सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को अभियुक्त दर्शाकर उन्हें कलंकित किया गया है।

देश भार्गव व अंकुश उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म हिंदू समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। इसलिए फिल्म आर्टिकल-15 पर शीघ्र बैन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने थियेटर मालिकों को चेताया कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म का प्रदर्शन कतई न करें। वेब सिनेमा प्रबंधक ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed