{"_id":"b6a1f39b1ffd4ee8684dc4ccb2c5f9ef","slug":"art-of-journalism-released-by-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आर्ट ऑफ जर्नलिज्म' पुस्तक का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आर्ट ऑफ जर्नलिज्म' पुस्तक का हुआ विमोचन
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने बुधवार को राजभवन में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र नाथ पांडेय की पुस्तक 'आर्ट ऑफ जर्नलिज्म' का विमोचन किया।
विज्ञापन
पत्रकारिता के छात्रों के लिए होगी ज्ञानवर्धक
राज्यपाल ने पुस्तक के लेखक को बधाई दी और कहा कि यह पुस्तक पत्रकारिता का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों व इस क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोकतांत्रिक देश में पत्रकारिता की भूमिका व चुनौती, पत्रकारिता के इतिहास के मापदंड व वर्तमान पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने लेखक को कई बिन्दुओं पर परामर्श भी दिया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमर उजाला देहरादून के यूनिट हैड राहुल चौहान समेत संपादकीय से जुड़े कई लोग व पुस्तक के प्रकाशक ज्योति पब्लिकेशन के आरके सूद, रोहित जैन, कौशल जैन, प्रो. शिप्रा, जितेंद्र नेगी, अपर्णा पांडेय, संध्या ओझा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।