फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrested for selling banned drugs at medical store

Dehradun News: मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा बेचने वाला गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Arrested for selling banned drugs at medical store
दो दिन पहले सुद्धोवाला में नशे की दवाओं की खेप के साथ पकड़े गए दो मेडिकल स्टोर संचालकों को कैप्सूल और गोलियां सप्लाई करने वाले वितरक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संचालकों की गिरफ्तारी के दो दिन पहले ही आरोपी ने उन्हें कैप्सूल और गोलियां के 500 डिब्बे उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस ने सात मई को सुद्धोवाला चौक के पास वंश मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर संचालक कृष्ण कुमार और उसके सगे भाई विनय कुमार को नशे की दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 68 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद हुई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद माल को इंद्रजीत सिंह नाम के वितरक से खरीदने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस इंद्रजीत की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को इंद्रजीत सिंह निवासी 65/4 रेसकोर्स, देहरादून को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां आरोपियों को बेचने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन

--
एक हजार डिब्बों का दिया था ऑर्डर, लालच में मान गया
प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसका सुपर मेडिकल सप्लायर के नाम से अजबपुर चौक के पास मेडिकल स्टोर है। कृष्ण कुमार से उसकी मुलाकात छह माह पहले हुई थी। कृष्ण कुमार ने लालच दिया कि वह उसे प्रतिबंधित कैप्सूल के 1000 डिब्बे (144000 कैप्सूल) का ऑर्डर देगा। भविष्य में अपने मेडिकल स्टोर के लिए दवाएं भी उसी से खरीदेगा। इंद्रजीत ने बताया कि उसने विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनी और मार्केट से करीब 70 लाख का लोन लिया है। इसलिए लालच में आकर प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एन फार्मा से मंगाई थीं दवाएं
इंद्रजीत ने बताया कि उसने फरवरी में बद्दी, हिमाचल प्रदेश की एन फार्मा कंपनी को एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के डिब्बों का ऑर्डर दिया। कंपनी ने दो माह बाद उसके 800 डिब्बों का ऑर्डर पांच मई को देहरादून पहुंचाया दिया। इसी दिन उसने 700 डिब्बे कृष्ण कुमार को सप्लाई कर दिए थे। इंद्रजीत ने बताया कि जब उसे दोनों भाइयों की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो उसने आनन-फानन कृष्ण कुमार के नाम पर सप्लाई का फर्जी बिल बनाया। ताकि पुलिस और ड्रग विभाग को गुमराह कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed