{"_id":"5a49c0bc4f1c1b8b688bb8d3","slug":"arrested-69-people-for-showing-black-flag-to-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 69 लोग गिरफ्तार, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 69 लोग गिरफ्तार, जानिए वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे 69 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्यों जा रहे थे यह लोग सीएम को काला झंडा दिखाने।
विज्ञापन
गौलापार में आईएसबीटी बनाने की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों से काला झंडा दिखाने के लिए निकले 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नवाबी रोड पर पुलिस ने 11 से अधिक यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यूकेडी का आरोप था कि सरकार ओवरहेड टैंक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचा रही है। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पकड़े गए लोगों को निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सीएम के आने के पहले कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तिकोनिया चौराहे पर आए तो पुलिस ने तत्काल सभी को पकड़कर बस में बैठाया और लामाचौड़ गेस्ट हाउस भेज दिया। हेमंत के साथ पार्षद मुन्ना पोखरिया, रवि जोशी, रमेंद्र कुमार, साहिल राज, धर्मेंद्र साहू शामिल रहे।
दो कार्यकर्ताओं ने कोशिश की भागने की ,पर चढ़ गए पुलिस के हत्थे
trivendra singh rawat
कांग्रेस के लोकसभाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता काला झंडा और पट्टी लेकर तिकोनिया तिराहे की तरफ बढ़े लेकिन जल संस्थान के पास पुलिस ने महिला कार्यकर्ता महक खान, अलका आर्या और 16 पुरुष कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पकड़ बस में बैठा लिया।
दो कार्यकर्ताओं ने भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। पकड़े गए राजू रावत, सुमित्तर भुल्लर, मयंक भट्ट, सुशील डुंगरकोटी, राजेंद्र बिष्ट, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, त्रिलोक सिंह, सालिम सिद्दीकी, खलील वारसी, रिजवान, प्रदीप नेगी, मोनू कपूर, अरुण कुमार, सुहेल सुहेब, रोहित प्रकाश, जस करन सिंह, हर्ष रावत, तरुण, पूरन बिष्ट, जितेंद्र नयाल, प्रतीक जोशी, राजा फर्स्वाण को पकड़कर बस से लालकुआं भेजा गया।
यूकेडी कार्यकर्ता टीपीनगर में बैठाए गए
उत्तराखंड कांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल के नेतृत्व में सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नवाबी रोड पर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में दिनेश भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, प्रताप चौहान, एनडी तिवारी, रवि ढेला, सतीश कांडपाल, राजू जोशी, प्रदीप, सोनू डोगरा, राजू, मोहम्मद इरफान खड़क सिंह, बगड़वाल आदि शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को टीपीनगर में बैठाया था।