फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrangements being affected in Doon Hospital

दून अस्पताल में प्रभावित हो रही व्यवस्थाएं

Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arrangements being affected in Doon Hospital
मांगों को लेकर दून अस्पताल की न्यू ओपीडी में धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
नियमितीकरण की मांग को लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विभागीय संविदाकर्मी शुक्रवार को तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर रहे। संविदाकर्मी कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भी मिले। जबकि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से समय न मिल पाने के चलते वह उनके आवास से लौट गए। अब उनका शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यबहिष्कार से अस्पताल में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को विभागीय संविदा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगो को लेकर दून अस्पताल के नए ओपीडी भवन के बाहर धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में दून मेडिकल कॉलेज में कुल 42 कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित भर्ती के मानकों के अनुसार संविदा पर की गई थी। पांच वर्ष के बाद भी इन कर्मचारियों का समायोजन विभाग में नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कुछ दिन पूर्व जब चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति निकाली गई तो ये कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मिलने पहुंचे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला है। विभागीय संविदा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने कहा कि हम भर्ती प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि, जो जिस पद पर है उसी पद पर समायोजित करने की मांग है। अगर मांग पूरी न हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर गोविंद प्रसाद आर्य, हिमानी, मनोज, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed