{"_id":"37d41b7b000038984a2c73d40f787889","slug":"arogya-swasthya-mela-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री चिकित्सा चाहिए तो आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री चिकित्सा चाहिए तो आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आइए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीपद नायक, उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मेले में आम लोग 8 फरवरी तक आयुर्वेद और उससे जुडी चिकित्सा सेवाओं का निशुल्क लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा परंपरागत ज्ञान को भूलना हमारी कमी है।
विज्ञापन
आयुष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में प्रदेश को प्रकृति का भी पूरा साथ मिला है। सरकार ने आधा दर्जन आयुर्वेदिक अस्पताल खोले हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अर्धकुंभ के दौरान ऋषिकेश में योग महोत्सव आयोजित किया जायेगा।
विज्ञापन
बताया गया कि जागेश्वर में देवदार के वृक्षों के नीचे ध्यान वाटिका बनाने की योजना है। इतना ही नहीं ऋषिकेश में आस्था पथ पर छोटे-छोटे ध्यान केंद्र विकसित करने की योजना है। हर्बल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी बनाने को प्रदेश में जगह चिंहित किए जा रहे हैं। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार मदद करें तो उत्तराखंड हर्ब्स की खेती का बड़ा केंद्र बन सकता है।
इस मौके पर केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राज्य सरकार (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नायक ने कहा कि केंद्र सरकार नई स्वास्थ्य नीति तैयार कर रही है। आयुष के सीएचसी व पीएचसी खोलने की योजना है। उत्तराखंड को आयुष चिकित्सालय के लिए साढ़े दस करोड़ तक की मदद दे सकते हैं।