उत्तराखंड: जोशीमठ-मलारी मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान और एक पोर्टर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी चमोली यशवंत चौहान ने बताया कि तमक के पास मलारी मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जोशीमठ थाने से पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दुर्घटना वाले स्थान पर खतरनाक खाई है, जिसके चलते रेस्क्यू करने में काफी समय लग गया।
Two Army soldiers and a porter sustained minor injuries after the truck they were travelling in fell into a gorge near the Joshimath-Malari border. They have been admitted to a hospital: SP Chamoli #Uttarakhand
— ANI (@ANI) July 10, 2020
चार दिन पहले भी यहीं हु़आ था हादसा
बता दें कि छह जुलाई को भी जोशीमठ से जरूरी सामग्री लेकर औली जा रहा सेना का वाहन कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा था। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए थे।
उस वक्त घटना स्थल के समीप ही साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमवीरों ने शीघ्र रेस्क्यू कर घायल जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया था।