{"_id":"6718ad4e95ccd6549001212e","slug":"army-truck-overturned-in-devprayag-soldier-died-due-to-being-crushed-accident-dehradun-uttarakhand-news-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देवप्रयाग के पास हुआ दर्दनाक हादसा...आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देवप्रयाग के पास हुआ दर्दनाक हादसा...आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से हुई मौत
Wed, 23 Oct 2024 01:39 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:39 PM IST
सार
देवप्रयाग के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक जवान की मौत हो गई। जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आर्मी का ट्रक पलटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्मी का एक ट्रक पलट गया। हादसे में एक जवान की दबने से मौत हो गई। घटना एनएचपीसी बैंड के पास हुई। थाना देवप्रयाग की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से ट्रक को खड़ा कर जवान को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान
विज्ञापन
मृतक जवान की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट से संबंधित थे। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
