फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army takes full care of its soldiers: GOC

अपने सैनिकों का पूरा ध्यान रखती है सेना : जीओसी

Sun, 13 Oct 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Army takes full care of its soldiers: GOC
कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्म
सब एरिया हेडक्वार्टर की ओर से गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वेटरन और नेक्सट टू किन रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 720 वेटरन, वीर नारियों और आश्रितों ने भाग लिया। इस दौरान सेना की ओर से 87 वीर नारियों, वेटरन और आश्रितों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सेना की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ जीओसी सब एरिया हेडक्वार्टर मेजर जनरल भास्कर कलिता ने किया। उन्होंने कहा कि सेना अपने कार्यरत सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों का पूरा ध्यान रखती है। सब एरिया हेडक्वार्टर का पूरा प्रयास रहता है कि दून में रहने वाले वेटरन, वीर नारियों और आश्रितों की समस्याओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्मी वाइफ्ज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष बोबिता कलिता ने 87 वीर नारियों, वेटरन और आश्रितों को सम्मानित किया। रैली में ईसीएचएस, सीडीएस, पेंशन सैल, बैंकों आदि के स्टॉल भी लगाए गए थे। वेटरन कर्नल पीआरएस रावत ने बताया कि स्टालों के माध्यम से वेटरन, वीरनारियों आदि की समस्याओं का समाधान किया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर नीरज गुसाईं, ब्रिगेडियरर मनराल, ब्रिगेडियर सूद, कर्नल दिनेश गौड़ के साथ ही अन्य अफसर और राज्य सैनिक बोर्ड के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग वेटरन को रेट्रो स्कूटर देकर किया सम्मानित
रैली के दौरान सेना में रहते हुए एक हादसे में अपने दोनों पैर गवां देने वाले दिव्यांग वेटरन रायसिंह नेगी को रेट्रो स्कूटर देकर सम्मानित किया। जीओसी भास्कर कलिता ने उन्हें स्कूटर की चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि सेना में रहते हुए एक हादसे में उनके दोनों पैर खराब हो गए थे। जिन्हें बाद में काटना पड़ा था।
103 साल के देवीलाल खत्री भी पहुंचे
वेटरन रैली में 103 साल के देवीलाल खत्री भी पहुंचे थे। उन्हें भी सब-एरिया की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में भाग लिया था। सेना की ओर से सम्मान पाकर वह काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कुछ संस्मरण भी साझा किए।

कुमाऊं में खोले जाएंगे चार ईसीएचएस पॉली क्लीनिक
ईसीएचएस के उत्तराखंड प्रभारी कर्नल प्रणव सुब्बा ने बताया कि ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही कुमाऊं के बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत व हेमपुर में भी ईसीएचएस के पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे। इन क्लीनिकों में अगर दवाइयों की कमी होती है तो पूर्व सैनिकों को बाहर से दवा खरीदने की सुविधा दी गई है। वह इसके बिल जमा करें, जिसका उन्हें भुगतान किया जाएगा।

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वैटरन, वीर नारी को सम्मानित करती?

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वैटरन, वीर नारी को सम्मानित करती?

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में देवी

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में देवी

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिव्

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिव्

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्

कौलागढ़ स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में वैटरन रैली पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed