फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army recruitment rally in gauchar

सेना भर्ती रैली के पहले दिन 435 युवा दौड़ में रहे सफल

Wed, 26 Apr 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गौचर
ब्यूरो / अमर उजाला, गौचर Updated Wed, 26 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally in gauchar
सेना भर्ती - फोटो : SELF

मेला मैदान में शुरू हुुई थल सेना की भर्ती रैली के पहले दिन टिहरी जिले के चार हजार से अधिक युवाओं ने भर्ती रैली में दमखम दिखाया। पहले दिन 435 युवा ही दौड़ में सफल रहे।

विज्ञापन


गढ़वाल के चार जिलों के लिए हो रही थल सेना की भर्ती के लिए टिहरी जिले से 5248 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 4018 युवा ही शामिल हुए। बुधवार सुबह पांच बजे से मेला मैदान में शुरू हुई 1600 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी थी, जिसे सिर्फ 435 युवा ही पूरी कर पाए।
विज्ञापन


दौड़ पूरी होने के बाद युवाओं के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, लंबी कूद आदि भर्ती की अन्य प्रक्रियाएं जारी रहीं। भर्ती के सुचारु संचालन के लिए सेना के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संदीप सहगल, भर्ती निदेशक करनल एएस मंगत, करनल बीटीके राजू, और सेना के अन्य अधिकारी मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग, गौचर के युवाओं की भर्ती गुरुवार को
27 अप्रैल बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिले के 3166 और चमोली जिले के कर्णप्रयाग और पोखरी तहसीलों के 1810 युवा रैली में शामिल होंगे। चमोली जिले के अन्य तहसीलों की भर्ती शुक्रवार को और रुद्रप्रयाग जिले की भर्ती रैली शनिवार को होगी। टिहरी जिले की भर्ती के बाद बुधवार को बाजार में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखी।


मैदान से हटाई 8 कुंतल कांच की बोतलें और टुकड़े
मेला मैदान में हर जगह कांच के बारीक टुकड़े बिखरे होने पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल (भर्ती) बिग्रेडियर संदीप सहगल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के कारण ये मैदान खराब होता जा रहा है। भर्ती निदेशक करनल एएस मंगत बताया कि मैदान की साफ-सफाई के दौरान आठ क्विंटल से अधिक कांच के टुकड़े और बोतलें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed