फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army recruitment in dehradun.

भर्ती रैली में पड़ाड़ के युवाओं का दम फीका

Sun, 12 Oct 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Oct 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
army recruitment in dehradun.

भर्ती रैली में पहाड़ के युवाओं में वो दम नहीं दिखा जिसकी सेना को दरकार है। पैदल चलने के अभ्यस्त युवाओं के कदम एक मील की दौड़ को समय रहते नहीं नाप पाए। जो समय रहते दौड़ भी लिए, उनके लिए कद की परीक्षा चुनौती बनी।

विज्ञापन


पांच फीसदी युवा ही सफल हुए
मैदानी क्षेत्रों के मुकाबले लंबाई में चार सेंटीमीटर की राहत भी काम नहीं आई। इसके बाद जो कद के बैरियर को लांघे उनका सीना मानकों पर खरा नहीं उतरा। कुल चार से पांच फीसदी युवा ही इन पड़ावों को पार करने में सफल हुए।
विज्ञापन


उत्तराखंड के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन सेना के मानक उनके शारीरिक दमखम पर भारी पड़ रहे हैं। शनिवार को टिहरी, उत्तरकाशी से पहुंचे साढ़े 10 हजार युवाओं में से महज 437 का चयनित होना दर्शा रहा है कि युवाओं की तैयारी पूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी से अधिक युवा तो एक मील की दौड़ को 5.40 मिनट से पहले तो दूर, अधिकतम 6.06 मिनट में भी पूरा नहीं कर पाए। दौड़ पार करने वाले कई युवा कद में मात खा गए। मैदानी जिलों के निवासियों के लिए जहां 170 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई है, वहीं पर्वतीय जिलों के लिए 166 सेंटीमीटर है।


पहाड़ के युवाओं के लिए कद के अलावा 77 सेंटीमीटर चौड़ी छाती का न्यूनतम मानक पार करना भी भारी पड़ा।

सैन्य भर्ती अधिकारियों का कहना है कि 77 सेंटीमीटर का मार्क पार करने वाले युवा बेहद कम हैं, लेकिन नियमों में कोई शिथलता नहीं बरती जा सकती। हालांकि उनको अपील का मौका दिया जाता है, जिसके बाद दोबारा कद, वजन और छाती मापने का प्रावधान है।



ग्राउंड तक नहीं देख पाए कई युवा

भर्ती रैली के लिए सेना ने बेहद तकनीकी ढंग से व्यवस्था कर रखी है। पहले पड़ाव से रैली ग्राउंड तक एक किलोमीटर का फासला है। ग्राउंड पर पहुंचने से पहले एक कद का बैरियर लगा है, जिसमें निर्धारित मानक से पांच सेंटीमीटर नीचे का गेट है।

कद छोटा होने की वजह से कई अभ्यर्थी इस गेट को पार नहीं कर पाए और इस वजह से ग्राउंड में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed