फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army recruitment haldwani Pithoragarh one mistake put Kumaon law and order in danger Uttarakhand news in hindi

Haldwani: सेना भर्ती... एक चूक ने खतरे में डाली कुमाऊं की कानून व्यवस्था, आठ दिन तक दफ्तर-दफ्तर भटका पत्र

Wed, 20 Nov 2024 12:55 PM IST
रेनू सकलानी राघव तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
राघव तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

भर्ती के लिए परिवहन व्यवस्था के लिए लिखा गया पत्र आठ दिन दफ्तर-दफ्तर भटका। 11 नवंबर को लिखी पिथौरागढ़ के डीएम की चिट्ठी मंगलवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन
Army recruitment haldwani Pithoragarh one mistake put Kumaon law and order in danger Uttarakhand news in hindi
सेना भर्ती में जाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रादेशिक सेना भर्ती के कारण दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ गए। अभ्यर्थियों को पिथौरागढ़ तक पहुंचाने के लिए खड़ी हुई इस समस्या को परिवहन विभाग ने आमंत्रण दिया है। पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने 11 नवंबर को पत्र लिखकर परिवहन निगम को आगाह कर दिया था। मगर यह पत्र ही दफ्तर-दफ्तर घूमते हुए नौवें दिन मंगलवार दोपहर बाद काठगाेदाम के मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन

पिथौरागढ़ के डीएम ने यह पत्र प्रदेश के परिवहन निगम के महाप्रबंधक को भेजा था। इसमें बताया था कि पिथौरागढ़ मुख्यालय में सेना भर्ती में उत्तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्य से अभ्यर्थी आएंगे। पिथौरागढ़ में मांग के हिसाब से बसों की संख्या बेहद कम है। इसलिए 12 नवंबर से 27 नवंबर तक टनकपुर और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बसें उपलब्ध कराने के लिए लिखा था पत्र
पत्र के अलावा महाप्रबंधक (प्रशासन) अनिल कर्बियाल को मेल से भी पूरी जानकारी दी गई और फोन कॉल करके भी। महाप्रबंधक कर्बियाल के मुताबिक उन्होंने महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा को आगे की कार्रवाई के लिए कह दिया था।

पवन मेहरा ने मंगलवार शाम को अन्य डिपो को हल्द्वानी और टनकपुर में बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा। वहीं पिथौरागढ़ के डीएम के लिखे पत्र की कॉपी भी मंगलवार दोपहर बाद काठगोदाम स्थित मंडलीय कार्यालय पहुंची। यह कहां रुका रहा, कोई नहीं जानता। इसी चूक ने कानून व्यवस्था को खतरे में डाल दिया।

जिम्मेदारों के कथन ही हालात समझाने के लिए काफी

हमें पहले से कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार को ही डीएम पिथौरागढ़ का पत्र मिला है। अगर पहले सूचना मिलती तो हम अपने बेहतर प्रयास जरूर करते। - पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक, काठगोदाम और टनकपुर।

ये भी पढ़ें...PHOTOS: सेना में भर्ती का ऐसा जुनून...नहीं मिले वाहन तो बसों के शीशे तोड़कर घुसे, ट्रक-टैक्सी पर भी लदे युवा

आर्मी के अधिकारियों के साथ हमारी बैठक हुई थी। इसके बाद परिवहन विभाग को पत्र लिखा था। यूपी जैसे बड़े राज्यों के युवाओं को लाने के लिए हल्द्वानी और टनकपुर में व्यवस्था करनी थी। दानापुर में भर्ती रद्द होने की वजह से पिथौरागढ़ में भीड़ और बढ़ी है। -विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed