फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army personnel shot and killed.

रहस्यमयी ढंग से गोली लगने से जवान की मौत

Wed, 24 Sep 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Sep 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
army personnel shot and killed.

देहरादून के मालदेवता रेंज में अभ्यास के दौरान रहस्यमय ढंग से जांघ में गोली लगने से मंगलवार को सेना के एक जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए लाए जाने पर दून अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कई घंटे बाद देर शाम सेना ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित फायरिंग रेंज में मंगलवार दोपहर को दस गढ़वाल राइफल्स के टॉप शूटरों का अभ्यास चल रहा था। इसमें हिमाचल प्रदेश का रहने वाला जवान रजत सिंह गुलेरियां (28) भी शामिल था। फायरिंग के दौरान रजत की जांघ में गोली लग गई।

विज्ञापन

फर्श से टकराकर जांघ में जा घुसी गोली

army personnel shot and killed.

वहां मौजूद साथी उपचार के लिए उसको पहले पास स्थित रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे दून अस्पताल भेजा गया। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने रजत को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर खून जम चुका था। इससे अनुमान है कि यहां लाने से काफी वक्त पहले गोली लगी थी। इसके बाद साथी जवान रजत के शव को बिना लिखापढ़ी कराए कैंट स्थित मिलिट्री हास्पिटल ले गए।

पुलिस ने फायरिंग रेंज पहुंचकर जानकारी ली। एसओ अबुल कलाम का कहना है कि फायरिंग के दौरान लापरवाही से जवान की एसएलआर चल गई, जिससे निकली गोली सीमेंट की फर्श से टकराकर रजत की जांघ में घुस गई। मौके पर खून नहीं मिला लेकिन गोली से बना गड्ढा जरूर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed