फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army personnel died in encounter with militant.

आतंकियों से लोहा लेते दून का सपूत हुआ शहीद

Thu, 04 Dec 2014 03:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, कोटद्वार Updated Thu, 04 Dec 2014 03:53 AM IST
विज्ञापन
army personnel died in encounter with militant.

जम्मू और कश्मीर के नौगाम क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देहरादून निवासी सूबेदार अजयवर्धन तोमर (43) देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। सेना ने परिजनों को इस आशय की सूचना भिजवाई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शहीद का शव बृहस्पतिवार को दिल्ली से देहरादून स्थित आवास पर लाया जाएगा जहां अंतिम दर्शनों के बाद हरिद्वार में पूरे सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था।
विज्ञापन


अजय का परिवार हाल में जवाड़ से देहरादून में मोहकमपुर माजरी मार्केट कालिंका विहार में शिफ्ट हुआ है। यहां उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपनी एक बेटी और बेटे के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में छाया मातम
कोटद्वार तहसील के कांडाखाल क्षेत्र के जवाड़ गांव में जैसे ही सूबेदार अजयवर्धन तोमर के शहीद होने की खबर मिली गांव में मातम छा गया। वर्ष 1990 में लैंसडौन में भर्ती हुए अजय इन दिनों 14वीं गढ़वाल राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात थे और जम्मू कश्मीर में देश की सरहद की रक्षा में जुटे थे।

परिवार में थी शादी की तैयारी
जवाड़ के ग्राम प्रधान जयकृत सिंह तोमर ने बताया कि शहीद के कुटुंब में उनके चचेरे भाई की बुधवार को शादी है। अजय के शहीद होने की खबर लगते ही परिजन देहरादून रवाना हो गए हैं।


चचेरे भाई वीरेंद्र तोमर ने बताया कि शहीद का शव हवाई मार्ग से बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया जाएगा जहां से देहरादून स्थित घर पर शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed