फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army fair in dehradun start on monday.

सेना मेले का आगाज: आज के दिन ही पहले इंडियन आर्मी चीफ ने संभाली थी कमान

Sun, 15 Jan 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jan 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
army fair in dehradun start on monday.
गोपेश्वर में सेना मेला - फोटो : AmarUjala

सेना दिवस पर देहरादून के क्लेमेंटटाउन कैंट में आज से सेना मेला आयोजित किया जा रहा है। मध्य कमान 11 से 21 जनवरी तक  प्रदेश के नौ अलग-अलग स्थानों पर सेना मेला के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। मध्य कमान के अधीन छह राज्यों के 21 शहरों में सेना मेले के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून, रायवाला, अल्मोड़ा, बनबसा, चौखुटिया, पिथौरागढ़, धारचूला, जोशीमठ और रुड़की में मेला लगेगा। इसमें सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन, सेना भर्ती संबंधित जानकारियां, चिकित्सा सेवा संबंधित काउंटर और मिनी मैराथन का आयोजन शामिल है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जोशीमठ से इसकी शुरूआत हो गई है। उत्तराखंड के अलावा इस उत्सव में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, बरेली, कानपुर, फैजाबाद व लखनऊ, बिहार के पटना, मध्य प्रदेश के जबलपुर और झारखंड के रांची व रामगढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड मार्शल करियप्पा ने आखिरी ब्रिटिश कमांडर से लिया चार्ज

army fair in dehradun start on monday.
भारतीय सेना - फोटो : bureau

वर्ष 1948 में भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के अंतिम ब्रिटिश कमांडर सर फ्रांसिस बूचर से चार्ज लेने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर सिविल सोसाइटी तक पहुंच बनाने और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई आयोजन किये जाते हैं। सेना मेले में अपनी सेनाओं को जानिये विषय पर कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed