{"_id":"5d80da028ebc3e93ca6f7b7d","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-will-reach-kedarnath-dham-on-18th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को बदरी-केदारनाथ धाम पहुंचेंगे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, करेंगे विशेष पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को बदरी-केदारनाथ धाम पहुंचेंगे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, करेंगे विशेष पूजा-अर्चना
Tue, 17 Sep 2019 10:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए बुधवार को धाम पहुंचेंगे। प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनके धाम आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सेना प्रमुख के बदरीनाथ धाम पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जनरल बिपिन रावत देहरादून से आर्मी कैंट हेलीपैड से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा धाम के लिए रवाना होते हुए सुबह 9:20 बजे वीआईपी हेलीपैड पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वे धाम में लगभग एक घंटे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10:50 पर जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। इधर, जनरल रावत के केदारनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊखीमठ, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ, कार्याधिकारी मंदिर समिति को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन