{"_id":"60aea1418ebc3e334f287449","slug":"army-accused-of-murdering-woman-arrested-in-hyderabad-city-news-drn379812757","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : हैदराबाद में महिला की हत्या करने वाला फौजी गिरफ्तार, नौ महीने से चल रहा था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून : हैदराबाद में महिला की हत्या करने वाला फौजी गिरफ्तार, नौ महीने से चल रहा था फरार
Thu, 27 May 2021 11:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:03 AM IST
सार
टीम नियम कायदों का ध्यान रखते हुए क्लेमेंटटाउन आर्मी एरिया में पहुंची और यहां से गुडला श्रीनिवास रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
हैदराबाद (तेलंगाना) में एक महिला की हत्या करने के आरोपी फौजी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फौजी महिला से प्यार करता था और उसकी शादी कहीं और हो जाने से आहत था। आरोपी को उसकी यूनिट (सिग्नल, क्लेमेंटटाउन) से ही पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह अपनी यूनिट से आठ-नौ महीने से फरार चल रहा था और हत्या करने के बाद ही यहां वापस आया था।
विज्ञापन
सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को मलकाजगिरी (हैदराबाद से सटा हुई जगह) की पुलिस आई थी। उन्होंने बताया था कि यहां क्लेमेंटटाउन में गुडला श्रीनिवास रेड्डी निवासी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) रह रहा है। उसने मलकाजगिरी में आठ मई को एक महिला की हत्या पाठल मारकर कर दी थी।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम नियम कायदों का ध्यान रखते हुए क्लेमेंटटाउन आर्मी एरिया में पहुंची और यहां से गुडला श्रीनिवास रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने में जरूरी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया। यहां पता चला कि वह तो आठ-नौ महीने से ही यूनिट से गायब चल रहा था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 24 मई को ही वापस देहरादून आया था।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह विशाखापट्टनम की एक युवती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, पिछले दिनों उसकी शादी मलकाजगिरी में एक अन्य युवक से हो गई। इस पर वह आहत हो गया और उसकी हत्या करने की साजिश करने लगा। इसी बीच उसकी रंजिश महिला के पति से भी हो गई थी। हालांकि, उसने महिला के पति को नुकसान नहीं पहुंचाया।