फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army 2nd Jat Battalion team hoisted tricolor after successfully climbing Mount Jogin in Gangotri Himalayas

उत्तरकाशी: सेना के जांबाजों ने गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक पर लहराया तिरंगा, 11 सदस्यीय दल को मिली सफलता

Sun, 01 Oct 2023 09:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 Oct 2023 09:28 AM IST
सार

सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने सैट एक्सपेड्स माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से माउंट जोगिन एक के आरोहण की शुरुआत की। टीम लीडर मेजर चंद्र कुमार के नेतृत्व में दल ने 26 सितंबर को सुबह 11:41 बजे चोटी का सफल आरोहण किया।

विज्ञापन
Army 2nd Jat Battalion team hoisted tricolor after successfully climbing Mount Jogin in Gangotri Himalayas
सेना के जांबाजों ने माउंट जोगिन एक पर लहराया तिरंगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने 26 सितंबर को गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर सफल आरोहण कर तिरंगा लहराया है। इसी साल चार सितंबर को सेकेंड जाट बटालियन (मुल्तान) ने पंजाब के फजिल्का से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी, जिसने हर्षिल, भोजखर्क और केदारताल में जलवायु अनुकूलन के लिए कैंप लगाए।

विज्ञापन


इसके बाद दल ने सैट एक्सपेड्स माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से माउंट जोगिन एक के आरोहण की शुरुआत की। टीम लीडर मेजर चंद्र कुमार के नेतृत्व में दल ने 26 सितंबर को सुबह 11:41 बजे चोटी का सफल आरोहण किया। दल में सूबेदार मेजर बलराज सिंह, नायब सूबेदार सुभाष ढाका, हवलदार शेखर, नायक धर्मेंद्र, सतेंद्र, संदीप, मनजीत, संजय व सिपाही सुनील व अर्जुन आदि रहे। गाइड में नवीन व महेश शामिल रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, सरकार ने पिछले साल बढ़ाई थी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पूर्व सेना की इसी बटालियन ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में स्थित माउंट जेगो कांगड़ी (6550 मीटर), गंगोत्री हिमालय में बंदरपूंछ (6316 मीटर) और माउंट सतोपंत (7075 मीटर) चोटी पर भी सफल आरोहण कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed