फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Armed Miscreants Loot from Dhaba owner and truck driver in haridwar highway

हाईवे पर ढाबे में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव, कर्मचारी और ट्रक ड्राईवर को लहूलुहान कर लूटा

Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Armed Miscreants Loot from Dhaba owner and truck driver in haridwar highway
loot - फोटो : demo pic
मंगलौर में हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की रात ढाबे के कर्मचारी से मारपीट कर लूटपाट की। वहीं, एक ट्रक चालक से भी हजारों रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।   
विज्ञापन


गुड़ मंडी के सामने हाईवे पर सैनी ढाबा है। मंगलवार को देर रात चार हथियारबंद बदमाश ढाबे पर पहुंचे। ढाबे पर चाय लेने आए ट्रक ड्राइवर जुल्फान से मारपीट की। सहारनपुर के बेहट निवासी जुल्फान से 15 हजार रुपये छीन लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने ढाबे के कर्मचारी भीम को भी पीटकर उससे 12 सौ रुपये छीन लिए। ढाबा मालिक ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जाग गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ढाबे पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी इस तरह की घटना

गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी बदमाशों ने पास के ही चौधरी ढाबे पर लूटपाट की थी, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।

18 अक्टूबर को भी देर रात हथियारबंद करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हाईवे स्थित एक ढाबे पर ढाबा मालिक समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई यात्रियों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की थी। 

बदमाशों ने सभी को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया और ढाबा मालिक समेत यात्रियों व ट्रक चालकों से लूटपाट की।  बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक ढाबे पर तांडव मचाया और करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले का खुलासा भी अभी नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed