{"_id":"fa802610c33e71c187b7d06dbac3185a","slug":"ardh-kumbh-at-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध कुंभ के लिए सौ करोड़ के काम मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध कुंभ के लिए सौ करोड़ के काम मंजूर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
Updated Mon, 15 Dec 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार अर्द्ध कुंभ के लिए सरकार ने तकरीबन सौ करोड़ के निर्माण कार्यों की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
वित्त विभाग ने भी जरूरी औपचारिकता पूरी कर ली हैं। कोशिश है कि अर्द्ध कुंभ 2016 के कार्य स्थायी प्रकृति के हों। उधर, हरिद्वार जिला प्रशासन को इस बाबत अभी तक कोई शासनादेश नहीं मिला है।
कार्यों की स्वीकृति का सिलसिला शुरू
अर्द्ध कुंभ के कार्यों के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा को बनाया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद कार्यों की स्वीकृति का सिलसिला भी शुरू हो गया। 100 करोड़ के कार्यों को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
अवस्थापना से जुड़े बड़े कार्यों को लिए जल्द टेंडर होंगे। बड़े कार्यों का टेंडर शासन स्तर से ही होगा। मेलाधिकारी और डीएम मानीटरिंग करेंगे। कुंभ क्षेत्र में 70 करोड़ की लागत से 12 बड़े ब्रिज बनेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 12 करोड़ की लागत से कुछ छोटे ब्रिज भी बनाए जाने हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया भी फ्लोर पर है। इसके अलावा बड़े कामों में सड़कें भी शामिल हैं।
पुलिस महकमे से मांगा ट्रैफिक प्लान
पुलिस विभाग से अलग से हरिद्वार के लिए ट्रैफिक प्लान मांगा गया है जो कि अगले सप्ताह तक शासन को प्राप्त होने की उम्मीद है। मेला क्षेत्र को कुंभ जनपद के रूप में अधिसूचित करने का काम भी शुरू हो गया है।
करीब सौ करोड़ के काम फ्लोर पर हैं। स्वीकृति हो गई है जल्द ही टेंडर होंगे। अर्द्ध कुंभ के काम में तेजी लाने का प्रयास होगा। मुजफ्फरनगर-देहरादून फोरलेन का काम 31 अक्टूबर 2015 से पहले खत्म हो, इसकी भी मानीटरिंग की जा रही है।
- राकेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव