फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appointment of three experts posted for PM housing scheme cancelled Uttarakhand news in hindi

Dehradun: पीएम आवास योजना के लिए तैनात तीन विशेषज्ञों की नियुक्ति निरस्त, अब इस पद पर रखे जाएंगे दो सलाहकार

Sun, 25 Dec 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए शहरी विकास निदेशालय ने दस नवंबर को जीआईएस विशेषज्ञ नेहा, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ हिमांशु व उमेश चंद्र का चयन किया था। इनके चयन में यह शर्त थी कि उन्हें 19 नवंबर तक ज्वाइन करना था लेकिन एक महीने से ऊपर बीत जाने के बावजूद इनमें से कोई भी ज्वाइन करने नहीं आया।

विज्ञापन
Appointment of three experts posted for PM housing scheme cancelled Uttarakhand news in hindi
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी विकास निदेशालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिन तीन विशेषज्ञों की नियुक्ति की थी, उनके अनुपस्थित रहने की वजह से वह निरस्त कर दी गई है। वहीं, निदेशालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए दो सलाहकार की तैनात का विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए शहरी विकास निदेशालय ने दस नवंबर को जीआईएस विशेषज्ञ नेहा, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ हिमांशु व उमेश चंद्र का चयन किया था। इनके चयन में यह शर्त थी कि उन्हें 19 नवंबर तक ज्वाइन करना था लेकिन एक महीने से ऊपर बीत जाने के बावजूद इनमें से कोई भी ज्वाइन करने नहीं आया। न ही अनुपस्थित रहने के बारे में कोई सूचना निदेशालय को दी। लिहाजा, निदेशालय ने तीनों विशेषज्ञों की नियुक्ति निरस्त कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: कोरोना की आहट...अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, निदेशालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर सलाहकार और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सलाहकार पद के लिए विज्ञप्ति निकाली है। इन दोनों की तैनाती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह नियुक्ति फरवरी 2023 तक के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed