फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply for passport in dehradun passport fair

काम की बातः मेले में बनवाएं पासपोर्ट

Sat, 22 Feb 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Feb 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
apply for passport in dehradun passport fair

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो एक मार्च को राजधानी देहरादून में हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में जरूरी कागजात लेकर पहुंच जाएं।

विज्ञापन


विभाग यहां पर पासपोर्ट मेला लगा रहा है जिसमें सामान्य श्रेणी के पासपोर्ट बनाए जाएंगे। तत्काल के आवेदन नहीं स्वीकार होंगे। मेले में आवेदन के लिए 24 फरवरी को सुबह दस बजे उपलब्धता के आधार पर समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए और दोबारा जारी होने वाले पासपोर्ट के लिए वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। फीस भी आनलाइन जमा होगी।

क्या लाएं
इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग की मदद ली जा सकती है। आवेदक को मेले में बायोमीट्रिक टेस्ट, डिजिटल साइन, अंगुलियों के निशान और फोटो के लिए मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पासपोर्ट साइज के कलर फोटो साथ लाएं, लेकिन फोटो की बैकग्राउंड सफेद होनी चाहिए।

सभी जिलों के लोग आवेदन कर सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन करते समय भरे गए जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति, आवेदन स्लिप और फीस की रसीद मेले में लानी होगी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मेले में प्रदेश के सभी जिलों के लोग आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए पासपोर्ट कार्यालय के इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 0135-2652160 और ई-मेल पता है - rpo.dehradun@mea.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed