फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application process starts for 280 Assistant Agricultural Officer in uttarakhand

इस नौकरी में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को मिलेगा 10 % आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 04 Aug 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Application process starts for 280 Assistant Agricultural Officer in uttarakhand

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के 280 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञापन


छह अगस्त से अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना अनिवार्य होगा। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग ने इन पदों की लिखित परीक्षा दिसंबर 2019 में प्रस्तावित की है।

विज्ञापन

बीएससी कृषि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता

इन पदों के लिए बीएससी कृषि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता रखी गई है। आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर छह अगस्त से अभ्यर्थी आवेदन पत्र आनलाइन भर सकते हैं। दुर्गम क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) को भी आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकृत किया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 6399990138, 6399990139, 6399990140 जारी किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरने में दिक्कतें आती है तो इन नंबरों पर आयोग से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed