फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application process start for the entrance examination of Hotel Management

होटल मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू

Wed, 16 Jan 2019 05:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 16 Jan 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Application process start for the entrance examination of Hotel Management
Hotel Management Course

अगर आप 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं तो इसकी प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन


एनटीए की नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई 2019) के ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च तक कर सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 16 मार्च तय की गई है। इसमें जनरल व ओबीसी के लिए 800 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट पर तीन अप्रैल को जारी हो जाएंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम एनटीए की वेबसाइट पर 15 मई तक जारी हो जाएगा। पहली बार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा परीक्षा का पैटर्न 
इस परीक्षा में 800 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें न्यूमैरिकल एबिलिटी एवं एनालिटिकल एप्टीट्यूट के 30 प्रश्न, रीजनिंग और लॉजिकल डिडक्शन के 30 प्रश्न, जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के 30 प्रश्न, इंगलिश लैंग्वेज के 60 प्रश्न, एप्टीट्यूट फॉर सर्विस सेक्टर के 50 प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे जबकि गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed