{"_id":"6ac7f1e1a1f36672d309b695","slug":"apple-festival-begins-chief-secretary-stresses-on-safe-storage-dehradun-news-c-5-drn1043-1085087-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेब महोत्सव शुरू, मुख्य सचिव ने सुरक्षित भंडारण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेब महोत्सव शुरू, मुख्य सचिव ने सुरक्षित भंडारण पर दिया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बृहस्पतिवार को नाबार्ड के शाखा कार्यालय देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ किया। नाबार्ड की ओर से आयोजित सेब मेले में मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करने के उपाय बताए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए खरीद, विपणन और उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए उन्हें उचित बाजार और बेहतर मूल्य से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। इससे किसानों और समूहों दोनों को लाभ होगा। इससे ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने किसानों के उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए शीत भंडारण की सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराने की ट्रेसेबिलिटी व्यवस्था विकसित करने तथा जैविक उत्पादों के लिए जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को सस्टेनेबल बनाने के लिए ईको सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है। योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का एक-दूसरे से जोड़कर अधिक से अधिक लाभ किसानों और किसान उत्पादक संगठनों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर सचिव डॉ. एसएन पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव एवं महाप्रबंधक नाबार्ड शशि कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।