फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apologized to the family and then the student hanged

Dehradun News: घरवालों से मांगी माफी और फिर छात्र ने लगा ली फांसी

Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
apologized to the family and then the student hanged
देहरादून। पापा-मम्मी मुझे माफ करना...मैं पिछले साल फेल हो गया था...मैंने आपसे झूठ बोला...अब मेरा राज खुलने वाला है ...। यह बात कहते हुए एक छात्र ने वीडियो बनाया और फांसी पर लटक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन




मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली का है। पुलिस के मुताबिक जयपुर राजस्थान निवासी गौरव गाेयल पुत्र बिजली गोयल यहां किराये पर रहकर यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में डिजिटल डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को गौरव ने किराये के घर में रोशनदान के एंगल से टेलीफोन का तार बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गौरव के मोबाइल में एक वीडियो भी मिली है। इसमें उसने अपने घरवालों से माफी मांगी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गौरव पिछले साल फेल हो गया था। इस कारण से वह कॉलेज नहीं जा रहा था। जबकि, उसने परिजनों को पास होने की बात बताई थी। घरवाले उसे लगातार पैसे भी भेज रहे थे। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि छात्र के मोबाइल से मिले वीडियो की जांच कराई जा रही है। अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों को टाइमर लगाकर भेजी वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार मिनट की है। गौरव को अपने झूठ के खुल जाने का डर था। गौरव ने टाइमर लगाकर अपने दाेस्तों को यह वीडियो भेजी थी, ताकि उसकी मौत के बाद ही दोस्तों तक यह वीडियो पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed