फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apart from TB, 5% of the patients suffering from other

Dehradun News: अन्य बीमारियों के पांच फीसदी मरीजों की भी होगी टीबी जांच

Wed, 10 Jul 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Apart from TB, 5% of the patients suffering from other
Iटीबी मरीजों के पर्चे पर लगेगी मुहर, जल्द होगा एक्स-रे और मिलेगा इलाजI
विज्ञापन




दून अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की टीबी जांच बढ़ाई जाएगी। टीबी के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों में भी पांच फीसदी की टीबी जांच की जाएगी। टीबी व टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जल्द इलाज देने के लिए पर्चे पर फास्ट ट्रैक लिखा जाएगा। इनके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर भी बनाया जाएगा।



इसके लिए दून अस्पताल के एमएस व टीबी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने प्लान बनाया है। डॉ. अनुराग ने बताया कि टीबी मुक्त भारत बनाने के अभियान को और तेज करना है। अस्पताल में टीबी के मरीजों के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों में अगर खांसी या टीबी जैसे अन्य लक्षण लगते हैं तो टीबी की जांच की जाएगी। इसके अलावा टीबी के मरीज या टीबी के लक्षण वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पर्चे पर फास्ट ट्रैक लिखा जाएगा। टीबी मरीजों के भीड़ में जाने से संक्रमण का खतरा फैल सकता है। मरीजों के हिसाब से पर्चे में अलग-अलग तरह के स्टाम्प लगाए जाएंगे।
विज्ञापन






I2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना लक्ष्यI

डॉ. अनुराग ने बताया कि टीबी स्टेट टास्क फोर्स और जोनल टास्क फोर्स की बैठक की जा चुकी है। साथ ही दो बार कोर कमेटी की बैठक भी हुई है। इसमें चर्चा हुई कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। निर्णय लिया गया है कि अबतक अस्पताल में जो अन्य बीमारियों के मरीज आ रहे थे, इनमें ढाई से तीन फीसदी मरीजों की टीबी जांच होती थी। अब पांच फीसदी करनी है। पहले संख्या 50 से 60 रहती थी, लेकिन अब 150 का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed