फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ants ate newborn body Found near roadside in pithoragarh

शर्मनाक: सड़क किनारे कीचड़ से सनी मिली दो दिन की नवजात, शरीर को काट रहीं थी चीटियां

Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Ants ate newborn body Found near roadside in pithoragarh
सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची की जांच करते डॉक्टर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। घाट रोड पर सड़क के किनारे रविवार सुबह एक नवजात पड़ी मिली। कीचड़ से सनी नवजात के शरीर पर चींटियां लगीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


रविवार सुबह कुछ लोगों ने वीर होशियार सिंह द्वार के पास पिथौरागढ़-घाट सड़क के किनारे एक नवजात को पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना घाट पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीएमएस एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जेएस नबियाल ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवजात के ग्लूकोज का स्तर 308 निकला है। हजारों में  कुछ बच्चों में ही इस तरह की पैदायशी शुगर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, उसे सघन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। यदि नवजात के शुगर का स्तर कम नहीं हुआ तो उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दी गई है, ताकि इस बच्ची की देखभाल हो सके।

इधर, लावारिस छोड़ी गई नवजात की सूचना मिलने के बाद कोतवाल ध्यान सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसने नवजात को इस तरह छोड़ा है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed