फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti-social elements secretly cut the Peepal tree located

Dehradun News: पीपल का पेड़ काटने पर भड़के लोग, किया कोतवाली का घेराव

Sat, 02 Sep 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements secretly cut the Peepal tree located
पेड़ को खेड़े के रूप में पूजते थे हिमाचली समाज के लोग
विज्ञापन


- दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस कर रही मामले की जांच

असामाजिक तत्वों ने बदामावाला रोड पर स्थित पीपल के पेड़ को रात के अंधेरे में चोरी छिपे काट दिया। जिससे विरोध में स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

बदामावाला रोड (बेलावाला) गांव में वर्षों पुराना पेड़ था, जिसे हिमाचली समाज के लोग खेड़े के रूप में पूजते थे। बीती बृहस्पतिवार की रात्रि को असामाजिक तत्वों ने पेड़ को काट दिया। जब सुबह हिमाचली समाज और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे भड़क गए। उन्होंने इस कृत्य पर कड़ी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ की नापछाप की।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी संजय कुमार का घेराव किया। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि यह कृत्य कर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रची जा रही है। पेड़ पर हिमाचली समाज के लोगों की गहरी आस्था थी। पेड़ कई वर्ष पुराना था। जिसकी लोग पूजा अर्चना करते थे। उन्होंने कहा कि निकट ही भूखंड भी है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी भू-माफिया ने पेड़ कटवाया हो, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। घेराव करने वालों में समरजीत सिंह पठानिया, जितेंद्र अरोड़ा, उमेश शर्मा, कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, राकेश गुलेरिया, सुरेश नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed