फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti Human Trafficking Cell busted prostitution, freed two victims

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देहव्यापार का किया भंडाफोड़, दो पीडिताएं कराई मुक्त

Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anti Human Trafficking Cell busted prostitution, freed two victims
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देहव्यापार का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अन्य राज्यों की दो पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। दोनों के खिलाफ क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पीड़िताओं को नौकरी का झांसा देकर लाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते हैं। आरोपी कई सालों से देहव्यापार के धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी हेमंत खंडूूरी ने बताया मुखबिर की सूचना पर टीम ने शाम को क्लेमेनटाउन झील पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देहव्यापार में एक महिला व एक पुरुष को कार में दो पीड़िताओं को ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामाग्री बरामद भी बरामद हुई। उनके खिलाफ थाना क्लेमेंट टाउन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूछताछ में पीड़ित महिलाओं द्वारा बताया कि आरोपी उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। दिल्ली व अन्य जगह से लाकर वाहनों से अलग-अलग जगह ले जाते हैं। शुक्रवार को वह उन्हें सेलाकुई से देहरादून ले जा रहे थे। पीड़ित महिलाएं मूल रूप हरियाणा व मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली राज्य की निवास कर रही हैं। आरोपियों की पहचान सचिन कुमार निवासी ग्राम शाहबाजपुर पोस्ट ऑफिस बीकमपुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी बाया खाला पार सेलाकुई व पूजा पांडे निवासी कृष्णा पुरी सरवरी सोडाला जयपुर राजस्थान हाल पता सिकंदरपुर गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई। पूछताझ में आरोपी सचिन कुमार बताया कि वह पिछले कई वर्ष से अनैतिक व्यापार के कार्य में लिप्त है। पूर्व में वह गुड़गांव में रहकर पूजा पांडे के साथ देह व्यापार का धंधा करता था। उसके बाद वह देहरादून आ गया और अभी अभिषेक नाम के व्यक्ति के साथ अन्य राज्य से लड़कियों की सप्लाई कर उनसे देह व्यापार का कार्य करवाते है। यह लोग व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली व देश के अन्य राज्यों में अलग-अलग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से गिरोह चलाते हैं। व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम उन्हें होटलों में ठहराते हैं और ग्राहकों की इच्छा अनुसार अलग-अलग जगह छोड़ते हैं। बताया कि आरोपी सचिन कुमार व पूजा पांडे के मोबाइल की जांच करने पर पाया कि इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नाम से एस्कॉर्ट सर्विस आदि ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed