फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti-copying law may be approved before Patwari recruitment Cabinet to be held on February 10 Uttarakhand

Patwari Exam: पटवारी भर्ती से पहले नकलरोधी कानून पर लग सकती है मुहर, 10 फरवरी को कैबिनेट की बैठक

Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नकलरोधी कानून प्रस्ताव लाया जा सकता है। ताकि 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से पहले इसका अध्यादेश लाया जा सके।

विज्ञापन
Anti-copying law may be approved before Patwari recruitment Cabinet to be held on February 10 Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा से पहले देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लागू हो सकता है। दस फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें नकल माफिया के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। न्याय विभाग ने इस पर सुझाव दिए थे, जिसके बाद यह विधायी विभाग को भेजा गया था। अब सुझावों में संशोधन के बाद कानून का मसौदा दोबारा न्याय विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, UKPSC पेपर लीक मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है। ताकि 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से पहले इसका अध्यादेश लाया जा सके। अंदरखाने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 10 फरवरी को होने जा रही है। इसमें पर्यटन नीति, जोशीमठ आपदा के अलावा वाहन खरीद नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed