Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another student also died during treatment in the hospital.

Dehradun News: अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे छात्र की भी मौत

Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Another student also died during treatment in the hospital.
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के पास कार के पेड़ से टकराने के बाद घायल हुए बिहार के मुजफ्फरपुर के दूसरे छात्र विनीत (21) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। कमरे पर आने के बाद पेट में दर्द की शिकायत पर उसे निजी अस्पताल में पहुंचा गया था। जांच में पाया गया कि उसके पेट की आंत फट गई है। इस दुर्घटना में मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले कार सवार छात्र सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22) की शनिवार देर रात मौत हो गई थी। कार सवार तीसरे छात्र उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई थी। वाहन में सवार जेबीआईटी के तीन छात्र घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज को मृत घोषित कर दिया था। विनीत और सौरभ सिंह को रेफर किया गया था। विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। विनीत के शरीर पर बाहरी तौर पर कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। वह उपचार के बाद अपने कमरे पर आ गया था। रविवार सुबह पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे झाझरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट की आंत फट गई है। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उसकी भी मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीसरे घायल छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed